मेट्रो स्टेशन पर कपल का लिपलॉक वीडियो वायरल, यूजर्स बोले - अब मेट्रो में OYO कोच ही जोड़ दे सरकार!

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक युवक और युवती की हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया। दोनों के बीच का यह रोमांटिक पल किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

स्टेशन पर सबके सामने रोमांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं और सार्वजनिक रूप से लिपलॉक करते नजर आते हैं। आसपास मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह जाते हैं, मगर कपल को जैसे आसपास की भीड़ की परवाह ही नहीं। कुछ ही देर में किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब यह वीडियो लाखों व्यूज़ के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है।

अब तक साफ नहीं हुआ किस शहर का वीडियो

वीडियो कहां का है, इस पर अभी भी असमंजस बरकरार है। कुछ यूजर्स का दावा है कि यह दिल्ली मेट्रो का फुटेज है, जबकि अन्य इसे मुंबई या किसी दूसरे शहर की मेट्रो बता रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में कपल के हावभाव देखकर कई यूजर्स इसे अनुचित व्यवहार करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे “सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन” कहा, तो कुछ लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज में लिया। एक यूजर ने लिखा, “सरकार को अब मेट्रो में एक ओयो कोच भी जोड़ देना चाहिए।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “इनके संस्कार तो इनकी उम्र से भी बड़े लगते हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “इनकी परवरिश खुद बता रही है कि घर में क्या माहौल होगा।”

इंटरनेट पर लगातार बढ़ रही चर्चा

इस वीडियो को सबसे पहले एक्स (Twitter) पर @Firojbhai75 नाम के यूजर ने शेयर किया था। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो ने जहां कुछ लोगों को मनोरंजन दिया, वहीं कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा का उल्लंघन बताया है।