बेघर शख्स ने ट्रॉली की मदद से पकड़ा खूंखार आतंकी, घर दिलाने के लिए लोगों ने जुटाए 58 लाख रु., देखें वीडियो

शुक्रवार शाम मेलबर्न के भीड़ भरे बाजार में एक हमलावर ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की जान ले ली और दो अन्य को घायल कर दिया था। वह और लोगों पर हमला कर पाता इतनी देर में एक बेघर शख्स ने हीरो की तरह एंट्री की और ट्रॉली की मदद से आतंकी का सामना किया। इस बेघर शख्स का नाम है माइकल रॉजर्स (Michael Rogers) लेकिन लोग उसको ट्रॉलीमैन (Trolley Man) कह रहे हैं। उसने ट्रॉली की मदद से आतंकी का डटकर सामना किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसे हीरो मान रहे हैं। अब लोगों ने उसे लखपति बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया के चैनल 7 को दिए इंटरव्यू में माइकल ने बताया, “जब हमलावर हसन अली लोगों को चाकू मार रहा था, तब मैं खुद काफी डर गया था। मुझे अपने पास ही एक ट्रॉली दिखी और मैंने उसे उठाकर हमलावर पर फेंका। मैंने ऐसा कई बार किया, लेकिन किसी तरह वो नीचे गिरने से बच रहा था।”

माइकल का कहना है कि वे कोई हीरो नहीं हैं, लेकिन ट्रॉली की मदद से शायद उन्होंने किसी की जान बचा ली हो। पुलिस की मदद के लिए लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉलीमैन नाम दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें हीरो तक कहा जा रहा है।

लोगों ने GoFundMe campaign के जरिए उनको ऑनलाइन मदद देने का फैसला लिया। शुक्रवार को माइकल रोजर्स का वीडियो वायरल हुआ था। सोमवार तक करीब 1 लाख 4 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 55 लाख रुपये) डोनेट किए। कुछ ही घंटे में बेघर शख्स लोगों का हीरो बन गया और लखपति बन गया। दुनिया में उसकी काफी तारीफ हो रही है। जिस तरह उसने आतंकी से संघर्ष किया वो काबिलेतारीफ था। उसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया हमला करने वाला 30 वर्षीय शिरे अली है। जो सोमालिया में जन्मा ऑस्ट्रेलियन है। जो आईएसआईएस से काफी प्रभावित है। लेकिन उसका आतंकी संगठन से कोई नाता नहीं है। उसने खुद ऐसा किया।