इस सुअर की बनाई पेंटिंग बिकती है लाखो में, आखिर क्या हैं ऐसी खासियत?

दुनियाभर में कई बड़े पेंटर हैं जिनकी पेंटिंग कई लाखों और कुछ की तो करोड़ों में भी बिकती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको लाखों में बिकने वाली पेंटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे किसी पेंटर ने नहीं बल्कि सुअर ने बनाई हैं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों को इस सुअर की बनाई पेंटिंग्स इतनी अच्छी लगती है कि वे उसके लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार रहते हैं। पिगकासो (Pigcasso) नाम का यह सुअर पेंटिंग की दुनिया में काफी फेमस है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के फ्रेंचोक वैली की रहने वाली जोआने लेफसन ने 2016 में केप टाउन के एक स्लॉटरहाउस से इस सुअर को कटने से बचाया था। वहीं इसके बाद वह उसे अपने साथ लेकर आ गईं और एक फार्म में रखकर उसे पालने लगीं। अब आज के समय में यह सुअर लोगों के बीच ‘पिगकासो’ नाम से जाना जाता है और यह सुअर गजब की पेंटिंग करता है। इस सूअर के द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स लाखों में बिकती हैं। इसके बारे में जोआने बताती हैं कि एक बार उन्होंने गलती से कुछ पेंट ब्रश पिगकासो के बाड़े में छोड़ दिया था।

ऐसे में उन्होंने देखा कि सुअर उन ब्रश से काफी खेल रहा था। इसके बाद जोआनो ने सोचा कि वे अपने इस पालतू सुअर के शौक को आगे बढ़ाएंगी। आप सभी को बता दें कि इन 5 सालों में पिगकासो 400 से ज्यादा पेंटिंग्स बना चुका है। उसका वजन लगभग 680 किलो है। जोआने का कहना है कि पिगकासो की पेंटिंग्स से जो पैसा आता है, वे फार्म के दूसरे जानवरों को पालने में खर्च करती हैं।