सालों पुराना यह बर्गर अभी तक है सुरक्षित, देखकर ही चौंक उठेंगे आप

आज के समय में युवाओं को फास्टफूड बहुत खाया जाता हैं। इसमें खासतौर से बर्गर बहुत पसंद किया जाता हैं। माना जाता हैं कि खाने के सामान कुछ समय बाद बेकार होने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से जैसा का तैसा हैं और खराब नहीं हुआ है। हम जिस बर्गर के बारे में बात कर रहे हैं उसे एक शख्स ने लोगन में मैकडॉनल्ड्स से खरीदा था। हालांकि इस बर्गर के मीट से कारबोर्ड जैसी बदबू आने लगी है।

डेविड व्हीपल नामक शख्स ने इस बर्गर को 1999 में एन्जाइम्स टेस्ट परीक्षण के लिए खरीदा था लेकिन गलती से बर्गर कोट की जेब में छूट गया था। डेविड ने कोट को अपने कार के पिछले हिस्से में रखा था और कार इनके लोगन स्थित कोठी में थी। इसके बाद डेविड व्हीपल लोगन से सेंट जॉर्ज ऊटाह चले गए और काफी दिनों तक वहीं रहें।

कुछ दिनों के बाद डेविड को उनकी पत्नी ने कोट देते हुए कहा कि इसमें कुछ रखा है। जब डेविड ने उस चीज को बाहर निकाला तो देखा कि बर्गर है जो कई सालों बाद भी फ्रेश दिख रहा है। इससे पहले बर्गर को 2013 में देखा था और इसे एक कॉच के बॉक्स में सुरक्षित रख दिया था। इसके बाद अभी जब देखा तो यह ताजा ही नजर आ रहा था।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही यूरोपीय देश आइसलैंड से ऐसा ही मामला सुर्खियों में आया था। यहां 10 साल से रखा गया बर्गर और फ्राइज आज भी सुरक्षित और खाने लायक है। खास बात ये है कि इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं और वो ये देख कर हैरान रह जाते हैं कि आखिर इतने साल से यह खराब क्यों नहीं हुआ।

आइसलैंड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस के सीनियर लेक्चरर ब्जॉर्न एडलबजॉर्नसन ने बर्गर के अभी तक खराब न होने की वजह बताई है, इसमें नमी का न होना। वहीं, कंपनी का कहना है कि सही वातावरण में हमारे उत्पाद दूसरों के मुकाबले देर से खराब होते हैं। यही वजह है कि यह बर्गर और फ्राइज अभी तक खराब नहीं हुए हैं।