रातोंरात 5 करोड़ का मालिक बना शख्स और फिर अपने इस फैसले से हो गया कंगाल, जानें पूरा माजरा

हर कोई अपने सपने लेकर चलता हैं और एक आलिशान जीवन जीना चाहता हैं। इसके लिए सभी को पैसों की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन जरा सोचिए कि कोई रातोंरात करोडपति बन जाए और फिर वह पैसा वह किसी और को दे दे। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स के साथ जिसे 5 करोड़ की लॉटरी लगी और उसने वह सभी राशि दोस्तों और अजनबियों में बांट दी। लॉटरी लगने के उसने मित्रों, परिवार के सदस्यों और कुछ अंजान लोगों के बैंक खातों में पैसे डालने की पेशकश की। आइये जानते हैं इस हैरान कर देने वाले माजरे के बारे में।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई शख्स पीटर चार्लटन (Peter Charleton) ने टैट्स लोट्टो (Tatts Lotto) लॉटरी जीती। लॉटरी में उसने पांच करोड़ का इनाम जीता। लेकिन इतनी बड़ी रकम हाथ आने के बाद चार्लटन कहा कि वह इतनी बड़ी रकम रखने में सहज महसूस नहीं कर रहा। इसलिए चार्लटन ने इसे “आर्थिक और भावनात्मक रूप से संघर्ष करने वालों” लोगों को दान कर दिया। एक जानकारी के हिसाब से चार्लटन ने लॉकडाउन के दौरान तकरीबन 5 करोड़ रुपए दोस्तों और अजनबियों में बांट दिए।

चार्लटन ने इस बारे में कहा कि असल में उसका उद्देश्य पैसे से छुटकारा पाना था, इससे पहले कि लोगों को पता चले कि उसने लॉटरी जीत ली है और वह सोने की खान पर बैठा है। चार्लटन ने खुलासा किया कि उसने अपने दिवंगत चाचा चार्ली की याद में तीन टिकट खरीदे थे। इस तरह एक-एक कर चार्लटन ने पूरी रकम कई लोगों के खाते में डाल दी। असल में चार्लटन का मकसद था कि वो किसी तरह इस पैसे से छुटकारा पा सके। इसलिए चार्लटन ने बिना ज्याद सोचे अपने पैसे दूसरों को यूं ही दान कर दिए।