अपने शौक के चक्कर में छोड़ दी 25 लाख की नौकरी

हर इंसान को किसी ना किसी काम का शौक होता हैं, जिसे करने में उसे खुशी मिलती हैं। और इसे करने के लिए वह कुछ भी कर गुजरता हैं। वो कहते हैं ना "शौक बड़ी चीज होती हैं" और इस बात को सच करता है एक आदमी जिसेक बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसी आदमी ने अपने शौक के चक्कर में 25 लाख की नौकरी तक छोड़ दी। और इसका शौक जानकार आप हैरान रह जाएंगे कि कोई कैसे इसके लिए इतनी बड़ी नौकरी छोड़ सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

39 साल के जॉन श्रोट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में चल रहे है। दरअसल जॉन का काम लड़कियों के हाथो में नेल पोलिश लगाना है और ये जर्सी के पहले ऐसे इंसान है जो ये काम करते है। इस काम को करने के लिए जॉन ने 25 लाख रूपए सालाना की नौकरी तक छोड़ दी। इसलिए जॉन चर्चा में बने हुए।

जॉन ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि पहले वो एक बड़ी कार कंपनी में कार स्प्रे का काम करते थे। और जॉन की मंगेतर का ब्यूटी पार्लर था। उन्होंने बताया कि, 'मैंने सोचा कि जब मेरी मंगेतर को ब्यूटी पार्लर में इतना मजा आता है तो क्यों न कार पेंट का काम छोड़कर उसका हाथ बटाऊं। नेल पॉलिश करना मेरी पिछली जॉब (कार पेंट करना) से काफी मिलती चुलती थी। यहां भी पुरानी पेंट निकालकर नई पेंट लगानी होती है और मुझे इस काम में मजा आने लगा।'

इतना ही नहीं जॉन ने बताया कि पिछली कंपनी में उन्हें 30000 पाउंड (करीब 25 लाख रु) रूपए मिलते थे लेकिन उन्हें ये काम करने में इतनी ख़ुशी नहीं मिलती थी जितनी अब मिलती है।