कोरोना से हो गई थी शख्स की 'मौत', उठकर बताया- क्या हुआ था मरने के बाद

सांसें थमने के बाद आखिर इंसान कहा चला जाता है यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल के जवाब में लोग तरह-तरह की बातें कहते है। लेकिन असलियत क्या है यह कोई नहीं जानता। ऐसे में 64 साल के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि आखिर में मौत के बात क्या होता है। शख्स का नाम Norberto है और अर्जेंटीना के रहने वाले है। दरअसल, पिछले साल कोरोना की चपेट में आने से Norberto की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालाकि, कुछ मिनट बात उनकी सांसें वापस लौट आई। अब Norberto ने लोगों के साथ अपनी इस दूसरी लाइफ की स्टोरी शेयर की है।

Norberto ने बताया कि मार्च 2020 के बाद से ही वो घर पर था। अपने घर पर ही वो गाड़ियां बनाता था। उसने सारे रूल्स फॉलो किये थे। बावजूद इसके वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। उसके बाद हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उनको अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा लेकिन कुछ दिनों के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन घर आकर Norberto की तबियत फिर खराब हो गई। जिसकी वजह से उसे दुबारा अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इलाज के दौरान अक्टूबर 2020 में उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसके बाद Norberto को वार्ड में दो अन्य मरीज के साथ शिफ्ट किया गया। लेकिन दोनों मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों की मौत देखने के बाद Norberto हताश हो गए और धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अचानक उनकी दिल की धड़कन कम होते-होते रुक गई। डॉक्टर ने Norberto को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया। हालाकि, डॉक्टर की कोशिश के बाद Norberto की सांसे दोबारा लौट आई।

Norberto ने अपने मौत के इन चंद लम्हों का एक्सपीरियंस शेयर किया। उसने बताया कि उस दौरान वो एक सुरंग में था। इस सुरंग से एक तेज रौशनी आ रही थी जैसा की हम कई फिल्मों में देखते है। असल में भी उसे मौत के उन मोमेंट्स में वैसा ही कुछ देखने को मिला था। महीनों अस्पताल में एडमिट रहने के बाद Norberto डिस्चार्ज किया गया और अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है।