हजारों फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज के विंग पर टहलता दिखा शख्स, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पहली नजर में देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आया कि कैसे कोई शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज के विंग पर आराम से टहल सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं इस वीडियो की हकीकत...

दरअसल, ये वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी बाली के Nyang-Nyang बीच का है। जहां समुंदर के किनारे पहाड़ी पर एक रिटायर्ड बोइंग विमान (Boeing Aircraft) रखा हुआ है। विमान जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर है। वीडियो में इसी विमान के विंग पर एक शख्स आराम से चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है। earthpix नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जहां इसे 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कुछ लोगों ने वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर के साथ हवाई जहाज के विंग पर टहलने वाले शख्स की हिम्मत की दाद दी है। वहीं, कुछ ने इसे खतरनाक भी बताया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान के विंग पर आराम से टहल रहा है। विमान का विंग पहाड़ी के नीचे की तरफ हवा में है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर शख्स का बैलेंस जरा भी बिगड़ जाता तो वो सीधे गहरी खाई में गिर जाता। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इसे शूट करने वाले फोटोग्राफर का नाम Koming Darmawan है।