VIDEO : शख्स के मेकअप की कला का हुआ ऐसा असर कि लोगों ने कर डाली उसे गिरफ्तार करने की मांग!

मेकअप आज के समय में महिलाओं की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। जहां पहले के समय में महिलाएं सिर्फ शादी-समारोह में मेकअप करवाती थी, वहीँ अब हर दिन पार्लर जाना पसंद करती हैं। मेकअप की कला जिसके पास हैं वह लोगों के लुक में ऐसा बदलाव करता हैं कि हर कोई हैरान रह जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं सोशल मीडिया पर जहां एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने प्रोफेशनल ट्यूटोरियल्स शेयर किए और उसकी इस कला को देखकर लोगों ने उसे गिरफ्तार करने की मांग कर डाली। अब इस वीडियो में ऐसा क्या था आइये जानते हैं इसके बारे में।

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक महिला का मेकअप से ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया। इस वीडयो की शुरुआत में एक अधेड़ महिला नजर आई। ये महिला किसी भी एंगल से आकर्षक नजर नहीं आ रही थी। लेकिन इसके बाद उसका ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया गया। महिला की स्किन को फॉउंडेशन से कवर किया गया। इसके बाद उसके नकली आईब्रोज बनाए गए। फिर उसकी लूज स्किन पर काम करते हुए उसे टाइट बनाया गया।

मेकअप के कई लेयर्स के बाद महिला की स्किन को टेप से टाइट किया गया। इसके बाद उसके लिपस्टिक को डार्क किया गया। मेकअप आर्टिस्ट ने महिला के फीचर्स को पूरी तरह उभारा। आखिर में महिला के ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने इस धोखे के लिए मेकअप आर्टिस्ट को अरेस्ट करने को कहा। साथ ही लोगों ने इसे सदी का सबसे बड़ा स्कैम बताया। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।