ऑनलाइन सामान आर्डर करने पर पार्सल में निकला यह जानवर, देखकर ही सहम उठेंगे आप

आज के समय में ऑनलाइन खरीददारी का चलन काफी बढ़ गया हैं और सभी ऑनलाइन शॉपिंग के प्लेटफार्म को आजमाना पसंद करने लगे हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि इस ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं और सामान की जगह ईंट-पत्थर निकलने की बातें उठती हैं। चलिए ईंट-पत्थर तक तो ठीक हैं, लेकिन आज हम आपको पार्सल से जिस अनोखी चीज के निकलने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं उसे जान आप सहम उठेंगे और अगली बार किसी भी पार्सल को खोलने से पहले बहुत सोचेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ओडिशा के मयूरभंज के रैरंगपुर निवासी मृत्यु कुमार ने विजयवाड़ा से कुछ ग्रॉसरी का सामान मंगवाया था। सोमवार को जब मृत्यु कुमार ने अपना पार्सल रिसीव किया तो उनका सारा सामान सही था, लेकिन जो उनके साथ आगे हुआ उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था। मृत्यु कुमार ने अपना पार्सल जैसे ही खोला तो पार्सल के अंदर देखा तो उसके अंदर 5.5 फीट लंबा कोबरा पैकेट से बाहर निकल आया है। इतना लंबा कोबरा देखकर उनके परिवार के सभी लोग चौंक गए। हालांकि उनका ग्रॉसरी का सामान सही सलामत था। लेकिन सामान के साथ कोबरा देखकर सभी चौंक गए।

दरअसल, इस बारे में मृत्यु कुमार ने बताया कि जब उनका पार्सल आया था तो उन्होंने ये कुरियर ऑफिस में रख दिया था। उस समय कुछ चूहों ने उनके पार्सल में होल कर दिया। जब पार्सल घर में डिलीवर हुआ था। उस दौरान एक सांप उस होल के जरिए पार्सल में घुस गया। पार्सल से सांप निकलने की सूचना मृत्यु कुमार ने मयूरभंज के फॉरेस्ट डिपॉर्टमेंट को दी। फॉरेस्ट ने सांप को अपने कब्जे में लोकर जंगल में छोड़ दिया।