लड़कियां इस शख्स को बनाती हैं एक दिन का प्रेमी, पार्टी में साथ जाने के लेता है 15 सौ रुपए

हर कोई पैसे कमाने के लिए अपने प्रोफेशन का चुनाव करता हैं और उसके अनुरूप काम करते हुए कमाई करता हैं। आजकल लोग कमाई के लिए कई अनोखे प्रोफेशन चुन रहे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक लड़का एक दिन का प्रेमी बनकर लड़कियों के साथ पार्टी में जाता हैं और कमाई करता हैं। इसको लेकर शख्स ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपना जोरदार सीवी शेयर किया। आर्थर के सीवी के मुताबिक, 80 प्रतिशत युवाओं को उनके पेरेंट्स द्वारा पार्टनर ना होने का ताना सुनना पड़ता है। ऐसे में अगर रिश्तेदारों के तानों से बचना है तो प्रेमी रेंट पर ले सकते हैं।

अभी चीन में न्यू ईयर के जश्न की तैयारी चल रही है। ऐसे में इस शख्स ने खुद को रेंट पर लगा दिया है। जी हां, सिंगल लड़कियां इस शख्स को अपने साथ कई जश्न में प्रेमी बनाकर ले जा सकती हैं। इसके बदले सिर्फ शख्स को उसका किराया देना होगा। इसके लिए शख्स ने बाकायदा प्रेजेंटेशन के जरिये अपना धांसू सीवी बनाया है। शख्स की पहचान आर्थर येऊ के तौर पर हुई, आर्थर ने किसी बिजनेस प्रेजेंटेशन की तरह अपना सीवी बनाया है। इसमें ग्राफ्स से लेकर स्लाइड्स तक मौजूद है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि खुद को भाड़े पर लगाने वाले इस पोस्ट में आर्थर ने अपनी कंपनी का नाम भी मेंशन किया है। आर्थर ने अपनी कंपनी का नाम “Pain & Co” रखा है।

दरअसल, चीन में युवा अब सिर्फ करियर पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास पार्टनर ढूंढने एक समय नहीं बचा। ऐसे में लोग अब रेंट पर पार्टनर रख रहे हैं। रेंट पर लेने के बाद वो लड़कियों के रिश्तेदारों से घुलमिल कर बातें करता है। साथ ही लड़की के साथ चिपककर पार्टी अटेंड करता है ताकि किसी को शक ना हो पाए की वो भाड़े का प्रेमी है। शख्स मनोरंजक है कि ये वायरल हो रहा है। लोगों ने पैसे कमाने के इस नए तरीके की खूब तारीफ़ की। एक दिन भाड़े का प्रेमी बनने के बदले आर्थर 15 सौ रुपए किराया लेता है।