अजीब रिवाज : अपनी शादी के लिए भगाया जाता हैं दूसरों की पत्नियों को

शादी को दो दिलों का बंधन माना जाता हैं। भारत में तो शादी को लेकर कई रस्म और रिवाज होते हैं। हांलाकि भारत के बाहर भी कई जगहों पर रस्म और रिवाज चलते हैं। लेकिन जिनमें से कुछ तो ऐसे अजीब होते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे ही रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार लोग दूसरों की पत्नियों को चुराकर उनके साथ दोबारा शादी करते है। सुननें में बात अजीब हैं लेकिन असल में ऐसा होता हैं। हम बात कर रहे है अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति की, जहां शादी में कुछ ऐसा ही रिवाज़ है जिसे आज भी बखूभी निभाया जाता है।

जी हाँ, इस जनजाति में लोग दूसरों की पत्नियों को चुराकर अपनी शादी रचा लेते है। यही नहीं इस शादी को समाज में लव मैरिज के रूप में मानता है। यह इसलिए क्योकि पहली शादी तो वे लोग अपने घरवालों की मर्जीनुसार करते है लेकिन दूसरी शादी उन्हें किसी भी व्यक्ति की पत्नी को चुराकर करनी पड़ती है। बता दे कि इस जनजाति में हर साल गेरेवोल फेस्टिवल होता है, जिसमे लड़के अपने चेहरे को अनेक प्रकार के रंगो से सजाते है।

लड़के ऐसा दूसरों की पत्नियो को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए करते है। इसके साथ ही वे उन्हें रिझाने के लिए नाचते भी है। लेकिन उस वक्त वे लोग इस बात का भी पूरा ध्यान रखते है की इस बात का पता उसके पति को न चले। इसके अलावा जब महिला भी उनसे आकर्षित हो जाती है तो वे दोनों भागकर शादी कर लेते है और समुदाय वाले लोग भी इस बात की रजामंदी दे देते है।