जलती हुई लकड़ी के साथ स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, जल गया प्राइवेट पार्ट

कई लोग दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जो दिलचस्प हो। कई बार बाजार में आपने कुछ लोगों को अटपटी हरकतें करते हुए देखा होगा। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें शख्स जलती हुई लकड़ी के साथ स्टंट दिखा रहा था और तभी कुछ ऐसा हुआ जो आपको दंग कर देगा। शख्स ने लकड़ी को अपने अंडरवियर में डाला और इसके बाद जो हुआ उसने वीडियो को वायरल कर दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mhatre_aryan_42 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी किये।

वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जिसके हाथ में जलती हुई लकड़ी थी। शख्स ने पहले इस लकड़ी को हवा में लहराया। इसके बाद उसने स्टंट करते हुए लकड़ी को अपने अंडरवियर में डाल दिया। लकड़ी को पांच सेकंड के लिए पैंट के अंदर रखा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए लकड़ी बाहर निकाल उसने अंडरवियर में झाँका।

तीन सेकंड तक अंदर झांकने के बाद शख्स ने जो किया, उसे देख लोगों की हंसी छूट गई। शख्स इतनी तेज चीखा कि सब हैरान रह गए। कहां तो शख्स स्टंट कर लोगों की वाहवाही बटोरना चाहता था। लेकिन उसके साथ उल्टा ही हो गया। स्टंट करने के चक्कर में उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। जले प्राइवेट पार्ट को पकड़ कर शख्स चीखने लगा।