तस्करी के लिए बनाया 42 लाख के सोने का बूरा, शरीर में छुपाया ऐसी जगह जो सोच से परे

अक्सर देखा जाता हैं कि सोने की तस्करी के लिए लोग कई अनोखे तरीके अपनाते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया इंफाल से जहां एक शख्स ने 42 लाख के सोने का पहले बूरा बनाया और फिर उसे अपने शरीर में ऐसी जगह छिपाया जो सोच से परे हैं। शख्स इंफाल से दिल्ली जा रहा था। सोने की यह तस्करी दिल्ली में की जानी थी। इसके लिए शख्स ने अपने मलाशय में सोना रखा था। पकड़े गए शख्स का नाम मोहम्मद शरीफ है। वो केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस शरीफ के जरिये पूरे गिरोह तक पहुंचने की तैयारी में है।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी को उसकी हरकतों के कारण उसपर शक हुआ था। फिर उसे जांच के लिए ले जाया गया, वो काफी डरा हुआ भी था। उसके पास जो सामान था, उसमें तो कुछ नहीं मिला था। जब उसका एक्सरे करवाया गया, तो सारी बात सामने आई। एक्सरे में जांचकर्ताओं ने जो दिखा वो शॉक्ड करने वाला था। उसने मलाशय में करीब नौ सौ आठ ग्राम सोना डाला था। जिसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। उसने इसका पेस्ट बनाकर फिर उसे चार हिस्से में बांटकर उसके पैकेट बनाए। इसके बाद उसने इसे मलाशय में छिपा लिया। बाद में उसने बताया कि काफी मुश्किल से उसने नीचे के रास्ते अपने मलाशय में सोने का पेस्ट डाला था।