इस शख्स ने पाल रखा है 18 फीट लंबा सांप, बिना किसी डर के रखता हैं अपने दो बच्चों के साथ

कई लोग होते हैं जिन्हें जानवर पालने का शौक होता हैं और वे इन्हें अपने परिवार के साथ ही रखते हैं। कोई कुत्ता तो कोई बिल्ली या लोग गाय, भैंस, बकरी, मुर्गा आदि को पालते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने और कुछ नहीं बल्कि जानलेवा सांप को पाल रखा हैं। सबसे खास बात यह कि शादीशुदा यह शख्स अपने दो बच्चों के साथ ही इस जीव को रखते हैं।

मामला इंगलैंड के ट्वेक्सबरी शहर का है। 31 वर्षीय मार्क्स हॉब्स ने 18 फीट के अजगर को पाल रखा है। इस अजगर को हॉब्स प्यार से हेक्सी बुलाते हैं। इतना ही नहीं हॉब्स ने अपने 3 कमरों वाले घर में अजगर को साथ में ही रखा है। इतने लंबे और जानलेवा जीव के साथ रहना कोई आसान बात नहीं है। हेक्सी नामक यह अजगर एक मादा सांप है जो हिरण, खरगोश, सूअर और बकरियं खाती है। इसके खाने की सभी चीजों को स्थानीय किसान उपलब्ध कराते हैं। वहीं इस अजगर के मल को एक बड़े बीन बैग में जमा किया जाता है।

आईटी कंपनी में काम करने वाले मार्क्स हॉब्स को इस सांप को पालने में हजारो पाउंड्स खर्च करने पड़ते हैं। यह अजगर इस समय इतना ताकतवर हो गया है कि एक बड़े इंसान को भी चंद मिनटों में चट कर सकता है। लेकिन मार्क्स को अपने हेक्सी पर इतना भरोसा है कि वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। मार्क्स इस सांप को करीब 8 साल पहले खरीद कर लाए थे। उस समय इसकी साईज महज 8 इंच थी। बीते 8 वर्षों में इस सांप की लंबाई बढ़कर 18 फीट हो गई और वजन भी करीब 100 किलो हो गया है।