घोड़ी पर चढ़कर किया नागिन डांस, वीडियो वायरल

शादी में नागिन डांस तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन जिस नागिन डांस में हम बात कर रहे उसकों देखने के बाद हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। एक शख्स ने घोड़ी पर चढ़कर नागिन डांस किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स घोड़ी पर चढ़ गया और नागिन डांस करने लगा। लोगों ने उस शख्स के दोनों पैर पकड़े थे और वो घोड़ी पर डांस कर रहा था। वहीं दूल्हा पीछे बैठा था।

शख्स के डांस को देख दूल्हा भी घबरा गया। लोगों ने दूल्हे के मुंह में नोट दबा दिया। जिसके बाद शख्स ने उसे निकाला और फिर डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।