VIDEO : ऊंटनी से छेड़छाड़ करने की युवक को मिली ऐसी सजा की सभी रह गए देखते!

कहा जाता हैं कि इंसान जैसा कर्म करता हैं उसे वैसा ही फल मिलता है और यही पर उसकी सजा भुगतनी पड़ती हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा हैं जहां एक युवक को ऊंटनी से छेड़छाड़ करने की ऐसी सजा मिली कि सभी देखते रह गए। इस वीडियो में देख सकते हैं कि अगर जानवर बदला लेने पर आता है तो कैसे पलभर में किसी को सबक सीखा देता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वान सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा करमा। वीडियो में देख सकते हैं की सड़क पर एक ऊंटनी बड़े आराम से शांति से जा रही थी। उसके आसपास कई लोग खड़े थे। उसी में से एक लड़का ऊंटनी को तंग करने के लिए पास आया। उसने ऊंटनी के पैरों के बेच में होना हाथ घुसाया। लेकिन ये छेड़खानी उसे महंगी पड़ गई।

ऊंटनी के साथ ऐसी हरकत करने का अंजाम उसे मात्र एक सेकंड में मिल गया। शख्स की हरकत से परेशान ऊंटनी ने उसे एक लात लगा दी। इससे शख्स वहीं सड़क पर गिर गया। ऊंटनी की लात जोरदार पड़ी होगी। शरारत करने का अंजाम शख्स को झट से मिल गया। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि छेड़खानी का अंजाम ऐसा ही होता है।