15 पत्नियों और 107 बच्चों के साथ खुशी से जीवन जी रहा है पति! तेज दिमाग को बताया कारण

प्राचीन समय में एक राजा की कई रानियां हुआ करती थी, जिसकी कल्पना आज के समय में कर पाना मुश्किल हैं। आजकल कोई एक से ज्यादा शादी कर लेता हैं तो पत्नियों के बीच परेशान होता रहता हैं और यह गैरकानूनी भी हैं। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 15 पत्नियों और 107 बच्चों के साथ खुशी से जीवन जी रहा है और इसके पीछे वह अपने तेज दिमाग को कारण बताता हैं। हम बात कर रहे हैं 61 साल के डेविड सकायों कलुहाना की। वह सभी पत्नियों और बच्चों के साथ एक ही गांव में रहता है। सभी में आपस में बेहद प्यार है।

61 वर्षीय डेविड के मुताबिक वो बेहद तेज दिमाग वाले इंसान हैं और उनके तेज दिमाग को नियंत्रण करना एक पत्नी के बस की बात नहीं है। लिहाजा उन्हें संभालने के लिए कई महिलाओं की आवश्यकता थी। इसलिए उन्होंने एक एक कर 15 शादियां की। सभी के साथ उनका मधुर रिश्ता है। पत्नियों से भी बातचीत में पता चला कि उनमें एक दूसरे के प्रति कोई जलन की भावना नहीं है।

जहां किसी से एक नहीं संभलती वहां 15 को खुशी खुशी संभाल पाने के पीछे डेविड ने बेहतरीन नुस्खा बताया। उन्होंने सभी के बीच काम का बंटवारा इतनी बराबरी और बेहतरी से किया है की किसी के बीच कोई मतभेद नहीं होता। सभी अपना अपना काम करती है और खुश रहती हैं। सभी को वह बराबर वक्त और महत्त्व देते हैं। 15 पत्नियों के स्वामी कहलाने वाले डेविड खुद को राजा सुलेमान से कंपेयर करते हैं जिनकी 700 और 300 पटरानियां थीं। वहीं बहुत से लोगों ने कमेंट में लिखा कि इतने बड़े परिवार का भरणपोषण क्या वो ठीक से कर पाते हैं?