शख्स ने मगरमच्छ को बच्चे की तरह गोद में उठाया, वीडियो देख लोग हैरान

मगरमच्छ के खतरनाक जबड़ों से इंसान क्या जानवर भी दूर ही रहना चाहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ना सिर्फ विशालकाय मगरमच्छ के पास गया बल्कि उसे अपनी गोद में भी उठा लिया।

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल yournatureshub पर शेयर किया गया था। इस वायरल वीडियो में शख्स ने एक विशालकाय मगरमच्छ को किसी बच्चे की तरह गोद में उठा रखा है। गजब तो यह है कि मगरमच्छ का मुंह भी नहीं बंधा हुआ है और तो और वह शख्स की पकड़ से छूटने की कोशिश भी नहीं कर रहा। यही देखकर लोग काफी हैरान हैं। यही वजह है कि वीडियो को अबतक 70 लाख से अधिक व्यूज और 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।