प्रेमी के गिफ्ट में मचा डाली प्रेमिका के परिवार में खलबली, खुला 30 साल पुराना राज

बीते दिनों क्रिसमस का फेस्टिवल निकला हैं जिसमें सभी एक-दूसरे को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। लेकिन एक अनोखा किस्सा सामने आया जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा गिफ्ट दिया कि प्रेमिका के परिवार में खलबली मच गई और 30 साल पुराना राज सभी के सामने आ गया। इससे जुड़ा किस्सा युवक ने रेडिट रिलेशनशिप एडवाइज फोरम पर बताया है।

उसने कहा कि, 'उसने क्रिसमस के मौके पर अपनी पार्टनर के लिए डीएनए टेस्टिंग किट खरीदी थी लेकिन इस किट ने उसकी गर्लफ्रेंड की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।' युवक ने बताया जब इस किट के टेस्ट उजागर हुए तो लड़की ने देखा कि उसके परिवार के सदस्यों में एक और लड़की का नाम भी शामिल था जो उसकी सौतेली बहन थी। जैसे ही लड़की ने इस बारे में अपनी मां से पूछा तो उन्होंने सौतेली बहन की बात को लेकर साफ-साफ इंकार कर दिया। उसके बाद जब इस लड़की ने अपनी मां से जॉन स्मिथ नाम के शख्स के बारे में पूछा तो माँ के ही होश उड़ गए।

जी दरअसल डीएनए टेस्ट में सामने आया था कि लड़की की सौतेली बहन के पिता का नाम ही जॉन स्मिथ था और उसके बाद लड़की की मां ने वो कहानी बताई जो किसी को नहीं पता थी। लड़की की मां ने बताया वह कुछ दिनों के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड जॉन स्मिथ से मिलने चली गई थी। उसके कुछ हफ्तों बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे प्रेग्नेंट हैं और उन्हें पता था कि इस बच्चे के पिता जॉन हैं। इस वजह से उन्होंने अपनी सौतेली बेटी की बात को किसी को नहीं बताया। जैसे ही मां की यह बात लड़की ने सुनी उसके होश उड़ गए। इस तरह से एक गिफ्ट ने लड़की की ज़िंदगी बदल दी।