युवक ने गर्लफ्रेंड की अलमारी से निकली चीजों की जानकारी शेयर की रेडिट पर, लोगों ने कह डाला उसे चुड़ैल

अक्सर हमारे साथ जिंदगी में ऐसा कुछ हो जाता है जिस पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और मन को इस बात को मानने में मुश्किल होती हैं। खासतौर से यह तब होता है जब ये अजीब घटना हमारे किसी परिचित के साथ हो। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीब घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसमें एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड की अलमारी से कुछ अजीब चीजें मिली जिसने उन्हें सोशल साइट में शेयर किया और लोगों ने उसकी गर्लफ्रेंड को चुड़ैल कह डाला। तो आइये जानते है इस पूरी घटना के बारे में।

दरअसल, एक लड़का और लड़की लिव इन में रहते हैं। पिछले साल ही दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद से वो साथ में ही रहते हैं। एक दिन लड़की अपने कॉलेज गई हुई थी, तभी लड़के ने उसकी अलमारी खोल ली, क्योंकि उसे लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे छुपाकर अलमारी में कुछ रखती है।

युवक ने जैसे ही गर्लफ्रेंड की अलमारी खोली, उसके अंदर उसे एक बॉक्स मिला। उसने बॉक्स को जैसे ही खोला, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। बॉक्स में उसे इस्तेमाल किया हुआ ब्रश, गर्लफ्रेंड के बालों से सनी कंघी, इस्तेमाल किया कंडोम, कटे हुए नाखून और यहां तक की शॉपिंग के कई बिल भी संभाल कर रखे हुए थे।

इतना ही नहीं, युवक को गर्लफ्रेंड की अलमारी से खाने के खाली पैकेट, टूटा हुआ गिलास, इस्तेमाल किया हुआ आधा साबुन, प्लास्टर, च्यूइंगम, फटे हुए बॉक्सर शॉट्स भी मिले। उस बॉक्स में ऐसी भी चीजें रखी हुई थीं, जो उसने कभी खो दिए थे। इतनी सारी अजीबोगरीब चीजें देखकर युवक बुरी तरह डर गया और उसने बॉक्स को वापस उसी अलमारी में रख दिया।

युवक ने अपनी अजीबोगरीब कहानी रेडिट पर शेयर की है और लोगों से उनकी राय मांगी है कि उसे अब क्या करना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देना चाहिए तो वही कुछ लोग कह रहे हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड चुड़ैल हो सकती है, क्योंकि ऐसी अजीबोगरीब चीजें चूड़ैलें ही इकट्ठा करती हैं।