OMG! नशे की हालत में खा गया जिंदा सांप, चुकानी पड़ी भारी कीमत

नशे की हालत में अक्सर लोग ऐसे काम कर जाते है जिसके बाद उनकों भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले एक शख्स के साथ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक शख्स जिंदा सांप निगल गया। राज्जबपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय महिपाल नशे में चूर होकर सड़क पर चल रहे थे। तभी उनकी नजर रोड पर रेंग रहे संपोले पर पड़ी। उन्होंने उसे हाथ में उठा लिया और हवा में उछालने लगे।

महिपाल कभी सांप को झुलाते तो कभी रोड पर रखकर मसलने की कोशिश करते रहे। जाहिर है कि वह यह सब होश में नहीं कर रहे थे। मगर सांप के साथ उन्हें ऐसा खिलवाड़ करता देख लोग वहां जुट गए। हैरानी की बात यह है कि महिपाल को समझाने की जगह वे उसे उकसाने लगे। महिपाल सांप के साथ करतब कर ही रहा था कि सांप उसके हाथ से फिसलकर सीधे मुंह में चला गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, वह सांप निगल चुका था। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

महिपाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार घंटे के अंदर उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सांप सांस की नली में फंस गया था जिसकी वजह से शख्स की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई वहां मौजूद लोगों ने महिपाल को उकसाया था या नहीं। महिपाल की एक पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।