अंडा भी नहीं खाता था शख्स, अब 77 दिन से सिर्फ खा रहा कच्चा मांस

अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने कभी अंडे को भी हाथ नहीं लगाया था वो अब कच्चा मांस खा रहा है। हैरत की बात ये है कि शख्स एक या दो दिन नहीं बल्कि 77 दिनों तक कच्चे मांस के सहारे जिंदा रहा। इस कारनामे से शख्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। Instagram पर 'Raw Meat Experiment' नाम के अकाउंट पर शख्स ने अपनी 77 दिनों की जर्नी को दिखाया है कि कैसे वो सिर्फ कच्चा मांस और चिकन खाकर जिंदा रहा।

'डेली स्टार' के मुताबिक, हर दिन वह मछली और चिकन जैसी कई मांसाहारी चीजों को काटता और फिर उन्हें अंडे की जर्दी या कच्चे जानवरों के दूध से धोता। इसके बाद बिना पकाए ही उन्हें खा जाता। आश्चर्यजनक रूप से शख्स ऐसा करके 77 दिनों तक जीवित रहा और जरा भी अस्वस्थ नहीं दिखाई दिया। हालांकि, उसकी इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे मांस खाने वाले को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें फूड पॉइज़निंग भी शामिल है। कच्चा मांस खाने से खाद्य जनित बीमारी विकसित होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

इस शख्स ने बताया है कि वह पिछले कई वर्षों तक वीगन थे। इसके बाद उन्होंने कच्चा मांस खाने का फैसला लिया। बता दें कि Vegan वो लोग होते हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट- जैसे दूध, पनीर, अंडा या मांस आदि नहीं खाते हैं।

एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

एक्सपर्ट के मुताबिक, मीट को पकाकर खाना ही ठीक होता है। क्योंकि, पकाने से उसके संभावित हानिकारक रोगजनक नष्ट हो जाते हैं।