एडल्ट फिल्म देख रहा था शख्स, उतेजना में काट डाला अपना निजी अंग

थाईलैंड से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पोर्न फिल्म देखते देखते आपना निजी अंग ही काट डाला। 'एलीट रीडर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक वह शख्स एडल्ट फिल्म देख रहा था। तभी वह इतना उत्तेजित हो गया कि अपना निजी अंग ही काट डाला। देखते ही देखते उसके शरीर से इतना खून बह गया कि वह जमीन पर गिर गया। जैसे तैसे उसने एमरजेंसी कॉल किया। अस्पताल कर्मी जब उसके घर पहुंचे तो वह खून नें लथपथ मिला था। वह शख्स जमीन पर गिरा हुआ था और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। अस्पताल कर्मियों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे फौरन अस्पताल ले गए।

30 वर्षीय युवक को जख्मी हालत में देख डॉक्टर भी सकते में आ गए। दरअसल, उस शख्स का निजी अंग कटा हुआ था और वह दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अस्पताल में भी सिर्फ एक ही बात दोहरा रहा था, 'मैं पॉर्न वीडियो देख रहा था'। डॉक्टरों ने बताया कि अब उस शख्स की हालत स्थिर है और धीरे-धीरे बेहतर भी हो रही है। हालांकि, उसके शरीर पर घाव का निशान अब ताउम्र रह जाएगा। वहीं, पुलिस ने बताया कि इस शख्स के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी क्योंकि उसने खुद को घायल किया है, किसी और पर हमला नहीं किया। इसलिए मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया जा सकता।