भाई को फेसबुक पर अनफ्रेंड करना बहन को पड़ा भारी, गंवानी पड़ी जान

कभीकभार हमारे सामने कुछ ऐसी घटनाएं आती हैं जो कि अकल्पनीय और अविश्वसनीय होती हैं। इन पर विश्वास कर पाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसी ही एक अनोखी घटना अमेरिका के अलास्का में घटित हुई जहां एक बहन को अपने भाई को फेसबुक पर अनफ्रेंड करना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। पूरा मामला बेहद हैरान करने वाला हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इस मामले में बताया गया है कि Moses Crowe ने अपनी बहन को 28 नवंबर के दिन गोली मार दी और उस दिन थैंक्सगिविंग डे था। वहीं अमेरिका में लोग साल के अंत में अपने प्रियजनों को थैंक्सगिविंग करते हैं इसका मतलब है शुक्रिया कहते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं। तो आइए जानते हैं उस दिन आखिर क्या हुआ था। इस बारे में Moses की दादी ने बताया कि, ''वो सुबह 10 बजे घर आया, पहले अपने कुत्ते के साथ खेलने लगा और इसके बाद अपनी बहन Amanda Owen से वो झगड़ने लगा। वहीं उसके बाद Moses और Amanda के बीच बहस हुई और उसने अपनी बहन से कहा कि उसने उसे फेसबुक से क्यों अनफ्रेंड किया?

बहस ज्यादा बढ़ गई और उसके बाद भाई ने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और अपनी बहन के सिर पर गोली दे मारी और इस समय बहन की गोद में बच्चा भी था।'' इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ''उसने बताया कि वह अपनी बहन को गोली नहीं मारना चाहता था और वह अपने हाथ में बस पिस्टल लेकर घूमा रहा था और गोली चल गई।'' वहीं इस समय पुलिस ने Moses पर सैकेंड डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया है।