सुबह उठते ही हर दिन 5 साल तक ली शख्स ने सेल्फी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वो बन गया मालामाल!

किस्मत कब पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। कई बार देखा जाता हैं कि किसी ओर सोच से किया जा रहा हैं काम कभीकभार आपकी मोती कमाई करा देता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक 22 साल के युवक के साथ जो 5 साल तक लगातार सुबह उठते ही हर दिन सेल्फी लेता था और फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह मालामाल हो गया। मामला मलेशिया के सेमरंग सेंट्रल जावा में रहने वाले घोंजाली से जुड़ा हैं। इस लड़के ने बीते पांच साल से हर दिन अपनी सेल्फी ली थी। उसे एक वीडियो बनाना था। इसी की वजह से वो रोज सुबह उठकर अपनी सेल्फी लेता था। लेकिन उसे क्या पता था कि ये शौक उसे लखपति बना देगा। अब पांच साल बाद उसकी सेल्फी लाखों में बिक रही है। इसने अपनी सेल्फीज को NFT में बदल दिया। जिससे अब वो करोड़ों कमा रहा है।

2017 से 2021 तक वो हर दिन अपने कंप्यूटर के सामने खड़ा होकर अपनी तस्वीर लेता था। अब उसकी ये तस्वीरें करोड़ों की वैल्यू में बदल चुकी है। उसकी सेल्फी NFT यानी नॉन फंजीबल टोकन्स में बदल गए हैं। ये ऑनलाइन करेंसी का ही एक फॉर्म है। लोग घोंजाली के NFT खरीद कर अपने पास जमा कर रहे हैं। इसकी वजह से ये लड़का करोड़पति बन चुका है। हालांकि, खुद ओस बात पर इस लड़के को यकीन नहीं हो पा रहा है।

घोंजाली ने 9 जनवरी से अपनी सेल्फी बेचनी शुरू की थी। यानी मात्र पांच दिन के अंदर ही अपनी सेल्फी बेचकर ये शख्स करोड़पति बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, घोंजाली के सेल्फी को बिकने में सेलेब्स ने काफी मदद की है। उसकी तस्वीरों को इंडोनेशिया के कई सेलेब्स ने प्रमोट किया था। घोंजाली पांच साल से अपनी तस्वीरें एक वीडियो को बनाने के लिए खींच रहा था। लेकिन हाल ही में उसने अपनी फोटोस को NFT में बदल दिया और अब इसका नतीजा सबके सामने है।