84 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया 80 साल का बुजुर्ग

प्यार उम्र नहीं देखता हैं यह तो बस हो जाता हैं और इसकी कोई उम्र नहीं होती हैं। इससे जुड़े कई मामले हमें देखने को मिलते हैं जो बहाद हैरान करने वाले होते हैं। इसका एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया से जहां 80 साल का बुजुर्ग अपनी 84 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया। सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। यह पूरा किस्सा रोचक रहा जहां बॉयफ्रेंड की कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 7 महीने की सजा सुनाई गई।

जी दरअसल, राल्फ गिब्स नामक 80 साल के शख्स कैरोल लिस्ले नामक 84 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को इतना प्यार करते थे कि उनको अपनी गर्लफ्रेंड की बहुत याद आ रही थी। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं। केवल यही नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड की हालत ऐसी थी कि वह सही से चल भी नहीं पा रही थीं। गर्लफ्रेंड की याद्दाश्त भी काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे में शख्स की गर्लफ्रेंड को किसी ऐसी मदद की जरुरत थी, जो उनकी अपनों की तरह ध्यान रख सके। यह सब होने के बाद उनके बॉयफ्रेंड नियम-कानून तोड़कर उन्हें अस्पताल से भगा ले गए।

सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, कैरोल एक नर्सिंग होम में भर्ती थीं। हालाँकि यह करना राल्फ को बड़ा महंगा पड़ा। वह इसलिए क्योंकि इस मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को एक रेगिस्तान से पकड़ा, जहां दोनों गाड़ी से घूम रहे थे। दोनों के मिलते ही पुलिस ने वहां से एयरलिफ्ट कर गर्लफ्रेंड को पर्थ भेज दिया और राल्फ पर कई तरह के चार्ज लगाए। आपको बता दें कि राल्फ की कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 7 महीने की सजा सुनाई गई।