अनोखा मामला जहां महिला ने एकसाथ जन्मे नौ बच्चे, पांच लड़कियां और 4 लड़के

कई लोगों के घर में जुड़वां बच्चों की किलकारियां सुनाई देती हैं को बेहद अनोखे मामलों में किसी को तीन बच्चे भी हो जाते हैं। लेकिन मोरक्को के माली में एक ऐसा हैरानी करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया हैं। सभी बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महिला 25 साल की हलीमा सीजे है जिन्हें अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था।

मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे नौ बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टर हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासा चिंतित हैं।