फ्लाइट अटेंडेंट का दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने, रोती हुई बच्ची को गोद में उठा करा रहा था चुप

जब भी आप कभी हवाई सफ़र करते हैं तो यात्रा के दौरान आपकी परेशानियो को हल करने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट होते हैं। ये सर्विस प्रोवाइड करते हुए आपकी तकलीफों को दूर करने की कोशिश करते हैं ताकि आपकी यात्रा सुखद रहे। सोशल मीडिया पर फ्लाइट अटेंडेंट का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसे बहुत पसंद किया जा रहा हैं। इस वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट एक रोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर चुप कराते हुए नजर आ रहा हैं जिसने सभी का दिल जीत लिया हैं। वीडियो वायरल हो रहा हैं और लोग इसपर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फ्लाइट अटेंडेंट की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर जीवन वेंकटेश ने शेयर किया हैं। उन्होंने नील मैलकम नाम के फ्लाइट कर्मी को टैग कर आभार व्यक्त किया।

वेंकटेश ने वीडियो के साथ लिखा- “एयर इंडिया के स्टाफ की ये उदारता देखकर बहुत अच्छा लगा। मेरी बेटी फ्लाइट में रो रही थी मगर ये हैरानी की बात है कि जब उस शख्स ने बच्ची को अपनी गोद में लिया तो वो शांत हो गई। टाटा द्वारा कंपनी को टेकओवर किए जाने के बाद काफी कुछ एयर इंडिया में बदल गया है।” इसी के साथ जीवन ने बाद में कैप्शन में जोड़ा कि उन्हें फ्लाइट अटेंडेंट मिल गया। वीडियो में नील फ्लाइट के पैसेज में बच्ची को अपने कंधे पर टांगे ले जाते नजर आ रहे हैं। बच्ची भी शांत होकर उनके कंधे से टेक लगाए इधर-उधर देख रही है। नील का शांत रवैया लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये दिल छू लेने वाला वीडियो है और फ्लाइट कर्मी बेहद उदार दिल का है। एक ने कहा कि कैबिन क्रू हमेशा कोशिश करते हैं कि वो यात्रियों को घर जैसा मेहसूस कराएं, शख्स को सैलूट। एक ने कहा कि उन्हें ये सब करना जरूरी नहीं है मगर वो फिर भी ऐसा करते हैं, ये काफी बड़ी बात है, शख्स की तारीफ होनी चाहिए।