जाल बुनते हुए मकड़ी का यह वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, क्या आपने देखा...

आपने अपने आसपास मकड़ी के जाले तो बहुत देखे होंगे, लेकिन शायद ही आपने कभी मकड़ी को जाला बनाते हुए देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मकड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मकड़ी जाल बुनते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो को Buitengebieden नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे अभी करीब दो लाख बार देखा जा चुका है। करीब दस हजार लोगों ने इसे पसंद किया है।

करीब दो मिनट के वीडियो में एक छोटी सी मकड़ी को जाल बुनते हुए देखा जा सकता है। खास बात है कि मकड़ी ने बिना आराम किए एक बार में ही मशीन की रफ्तार से पूरा जाल बुन दिया। जाल बुनते हुए मकड़ी का ये वीडियो देखना बड़ा मजेदार लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मकड़ी ने जाल बुनने के लिए सबसे पहले खाली जगह के बीच में सिंगल जाल बनाया है और इसके बाद कुछ ही देर में उस पूरे हिस्से को बारीक जाल से बुन दिया। मालूम हो कि मकड़ियां जाल का इस्तेमाल अपने शिकार को फंसाने के लिए करती हैं।

मकड़ी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी कर रहे है। एक अन्य यूजर ने मकड़ी को अद्भुत जीव करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह जीव बहुत महत्वूपर्ण होते हैं। इनके जाले अन्य कष्ट देने वाले और विनाशकारी कीड़ों को आपके घर से सुरक्षित रखते हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि इसीलिए मकड़ी के जाल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।