2 सिर और 4 पंजे वाले बच्चे को देख डॉक्टर भी रह गए दंग, मामला मध्यप्रदेश का

इस सृष्टि में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। यहां कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो हैरान करने वाली होती हैं। कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जिनपर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल होता हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में जब अस्पताल में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ जिसके 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे हैं। यहां तक की इसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए।

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंज बसौदा की निवासी 21 वर्षीय बबीता अहिरवार ने इस बच्चे को जन्म दिया। इस नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ हैं। यह बच्चा कंधों से जुड़ा हुआ है और इसका तीसरा हाथ दोनों सिर के बीच से निकला हुआ है। फिलहाल इस बच्चे के साथ इसकी मां को भी आइसीयू में रखा गया है।

इस बच्चे को जन्म देने वाली बबीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है। हालांकि बबीता जब गर्भवती थी तभी सोनोग्राफी में जुड़वा बच्चों की उम्मीद जताई गई थी। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब महिला के गर्भ में भ्रूण ठीक से विकसित नहीं होता। यह स्थिति एक लाख में से एक के साथ होती है। डॉक्टरों के मुताबिक विदिशा में ऐसा यह पहला मामला है।

विदिशा जिले अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्चे के एक हाथ में दो हथेलियां भी है। सबसे खास बात ये है कि इस बच्चे के पास केवल एक ही दिल है। इस बच्चे के जन्म के लिए ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर बताया कि 'यह एक क्रिटिकल ऑपरेशन था, क्योंकि हमने कनजॉइंट बच्चे की उम्मीद नहीं की थी। ऑपरेशन के बाद परिवार हैरान था, क्योंकि हमने मां को कनजॉइंट बच्चे के बारे में नहीं बताया था।'