MP News: महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर भी हैरान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर में अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है। इस बच्ची के दो सिर हैं। दूसरा सिर बच्ची के पैरों की तरफ है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बड़ामलहरा में बच्ची का जन्म होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी बेहतर देखभाल के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुवां गांव में रहने वाली 24 साल की पूजा पति अंतू कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा लाया गया। यहां गुरुवार सुबह उनकी सामान्य डिलीवरी हुई। सुबह 8 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को देखते ही डॉक्टर हैरान रह गए। बच्ची के शरीर में दो सिर थे। उसका दूसरा सिर पैरों के पास था। बताया जा रहा है कि बच्चे के नीचे वाले सिर में बाल व आंख, नाक, कान पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। केवल चिन्ह दिखाई दे रहे थे। बच्ची का जन्म के समय वजन 33 किलोग्राम बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग टीम इसे विकृति बता रही है। बीएमओ हेमंत मरैया ने संध्या शर्मा और सोनम मौर्य ने महिला की डिलीवरी कराई।