OMG: 23 साल की युवती ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, 2 की मौत

जुड़वां बच्चे या तीन बच्‍चे पैदा होने की ढेर सारी खबरें अक्सर हम सुनते रहते है लेकिन मध्य प्रदेश के श्योपुर में शनिवार को जो हुआ उसने सभी को चौका दिया। यहां 23 साल की एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया। बडोदा निवासी मूर्ति माली ने 35 मिनट के भीतर चार लड़कों और दो लड़कियों को समय से पहले जन्म दिया। हालांकि कुछ ही समय बाद नवजात शिशुओं में से दो की मृत्यु हो गई। सभी बच्चों का वजन बहुत कम था, जो दोनों बच्‍चों की मौत का कारण बना। दो लड़कियों का वजन सिर्फ 390 ग्राम और 450 ग्राम था। श्योपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने कहा उनका जन्म गर्भावस्था के 28वें सप्ताह में हुआ। बेहद कम वजन वाली दो लड़कियों की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। चारों लड़कों का वजन 615 ग्राम से 790 ग्राम के बीच है। उनका यहां सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में इलाज चल रहा है।

महिला डॉक्टर ने कही यह बात

डॉ गोयल ने कहा कि महिला को सोमवार की सुबह सोनोग्राफी करवाने के बाद ही पता चला कि वह 6 बच्चों को जन्म देने वाली है। न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए भोपाल की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मीता अग्रवाल ने कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है। स्वाभाविक तौर पर एक प्रसव में कई बच्चों का जन्म दुर्लभ होता है। इन्फर्टिलिटी का उपचार करने से इसकी संभावना बढ़ जाती है लेकिन यदि महिला को यह सामान्य तौर पर हुआ है तो यह दुर्लभ है।

तौलिया निगल गया था अजगर, डॉक्टरों ने ऐसे निकाला, देखे वीडियो
यहां सिर्फ 25 पैसे में मिल रही कचौड़ी, वी भी पिछले 29 सालों से

जब सड़क पर घूमता दिखा सिर कटा शख्स, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तलवार से लड़ रहा था नन्हा बच्चा, एक ही वार में हुआ ढेर, वीडियो हुआ वायरल