इंदौर: Odontoma बीमारी से ग्रसित था 10 साल का ये बच्चा, डॉक्टरों ने उखाड़े 30 दांत

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर ने एक बच्चे के मुंह में 50 दांत निकले। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा Odontoma बीमारी से ग्रसित है। एक लाख में तो सिर्फ एक या दो मामले इस बीमारी के निकलते हैं। डॉक्टर सचिन ठाकुर के मुताबिक अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे। बच्चे को भी ये दिक्कत थी कि उसके ये अतिरिक्त दांत उसके स्वस्थ्य दांतों पर भी असर डालने लगे थे। तीन डॉक्टरों की टीम ने उस बच्चे का सफल ऑपरेशन किया है।

ऑपरेशन के दौरान बच्चे के 30 दांत निकाल दिए गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि 18 साल की उम्र तक बच्चे के 30 दांत वापस आ जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में पूरे ढ़ाई घंटे का समय लगा। हालाकि, अब बच्चे की तबीयत ठीक बताई जा रही है और उसकी सेहत में भी सुधार है।