आखिर ऐसा क्या हैं कि Gucci की यह जींस बिक रही 88 हजार में?

मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जो बेहद प्रसिद्द हैं और लोग उनके कपडे पहनना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक ब्रांड हैं Gucci जिसके कपडे बहुत महंगे आते हैं और कई लोगों की पसंद बनते हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर Gucci की एक जींस बहुत महंगी बिक रही हैं जिसकी कीमत जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इस जींस में ऐसा क्या हैं कि यह इतनी महंगी हैं।

दरअसल, गुच्ची के इस जींस की कीमत 1,200 डॉलर यानी करीब 88 हजार रुपये से ज्यादा है। इस जींस में सबसे खास बात ये है कि इसके घुटने पर फेक घास के दाग लगाए गए हैं, ताकि इसका लुक रफ एंड टफ लगे। बता दें कि यह जींस इटैलियन फैशन वीक विंटर 2020 (Italian Fashion House's Fall Winter 2020) की हिस्सा है।

अगर आप इस जींस को पहनना चाहते हैं, तो आपके जेब में कम से कम 1,200 डॉलर (88 हजार रुपये से अधिक) होना जरूरी है। इस जींस की शुरुआती रेंज 1,200 डॉलर है। वहीं गुच्ची के वेबसाइट पर 1,400 डॉलर में बिक रही है। वेबसाइट के मुताबिक, यह जींस इटली में बनी है। यह जींस हल्के नीले रंग में धोए गए कार्बनिक डेनिम है, जिसपर घास के दाग का प्रभाव डाला गया है।

इस जींस की तस्वीरें और दाम लोगों को काफी हैरान कर रही है। इतना ही नहीं गुच्ची का यह जींस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि कोई इस जींस के लिए इतनी कीमत क्यों देगा? क्योंकि यह दिखने में कुछ खास नहीं लग रही है। लोग इस जींस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।