लंदन से 'पटना' कार से पहुंची ये लड़की! शेयर किया वीडियो

अगर हम आपसे कहे कि एक लड़की कार में सवार होकर लंदन से पटना पहुंच गई तो आप हमारी बात पर विश्वास नहीं करेंगे लेकिन ऐसा सच है हालाकि, इसमें एक ट्विस्ट है यह लड़की बिहार की राजधानी पटना नहीं बल्कि लंदन से करीब 600 किमी दूर एक शहर है पटना वहां पहुंची। ये शहर स्कॉटलैंड में स्थित है। इस शहर का नाम बिहार के पटना के नाम पर ही रखा गया है। लड़की ने इसका एक वीडियो YouTube पर शेयर किया है। जिसमें उसने अपनी जर्नी के बारे में विस्तार से बताया है। तो आइए जानते हैं इस सफर के बारे में...

लंदन से पटना का सफर...

YouTube पर शेयर किए गए अपने वीडियो में लड़की ने बताया कि कैसे सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर वो पटना पहुंची। लड़की के मुताबिक, उसने अपने सफर की शुरुआत लंदन के Milton Keynes से की। करीब 7 घंटे की जर्नी में उन्होंने कई जगह स्टॉप लिए और रात होने पर Moniaive नामक स्कॉटिश गांव में रात बिताई। सुबह होने पर वो East Ayrshire के Patna के लिए निकल पड़े। घंटे भर के सफर के बाद वो अपने गंतव्य यानी कि पटना पहुंच गए। अपने वीडियो में लड़की ने बताया कि पटना में लगभग 2000 लोग रहते हैं। करीब 220 साल पहले William Fullarton नाम के एक रईस शख्स ने इस जगह का नाम Patna रखा था।

दरअसल, William के पिता ब्रिटिश आर्मी में थे और कुछ समय के लिए वो बिहार के पटना में पोस्टेड थे। ऐसे में William का बचपन बिहार में भी गुजरा था। उसी के याद में उन्होंने स्कॉटलैंड में एक गांव बसाया और उसका नाम भी पटना रखा। बिहार का पटना जहां गंगा नदी के किनारे बसा है, वहीं स्कॉटलैंड का पटना Doon नदी के किनारे स्थित है। स्कॉटलैंड के पटना के लोग बिहार के पटना के बारे में भलीभांति परिचित हैं। स्कूलों में इसके बारे में पढ़ाया जाता है। इस वीडियो को Ashar&Abiha नाम के youtube चैनल पर अपलोड किया है।