शादी का प्रपोजल ठुकराने के बाद भी लड़की ने रख ली अंगूठी, कीमत आपके होश उड़ा देगी

अक्सर आपने देखा होगा कि कई रिश्ते इए होते हैं जिनमें प्यार एक तरफ़ा होता हैं और जब कोई प्रपोज करता हैं तो सामने वाला उसे ठुकरा देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लंदन में एक मॉडल अमंडा क्रोनिन के साथ। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जो बेहद ही हैरान करने वाला था। जी हां, दरअसल लड़की ने प्रपोजल को तो ठुकरा दिया लेकिन अंगूठी रख ली जिसकी कीमत 2 करोड़ से भी ऊपर थी। तो आइये जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

अमंडा के मुताबिक, उन्हें प्रपोज करने वाला शख्स उत्तरी यूरोप के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक था। उन्होंने बताया कि वह पहली बार उस शख्स से न्यूयॉर्क के एक होटल में मिली थीं। उसके बाद उसने उन्हें अपना नाम बताया था और फोन नंबर भी दिया था। अमंडा ने बताया कि उन्होंने उस शख्स को मैसेज भी किया था, जिसके जवाब में उसने उन्हें कई प्यार भरे मैसेज किए थे। हालांकि बाद में उन्हें पता चल गया कि उस शख्स की पत्नी भी है, जिसके बाद उन्होंने उससे मिलने से मना कर दिया। लेकिन उस शख्स ने उनसे कहा कि वह उनके लिए अपनी शादी भी तोड़ देगा और उसके तुरंत बाद उसने उन्हें प्रपोज कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमंडा बाद में जब उस शख्स से मिलीं तो उसने उन्हें एक बेशकीमती अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज किया। उस अंगूठी की कीमत दो करोड़ 33 लाख रुपये बताई जा रही है। अमंडा ने बताया कि वो उस शख्स को अंगूठी वापस करना चाहती थीं, लेकिन उसने कहा कि वह उस उसकी खुशी के लिए अंगूठी को अपने पास रख लें। बताया जा रहा है कि अमंडा फिलहाल कनाडा के एक शख्स को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने उसके नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है।