VIDEO : जिराफ के सामने नहीं चली शेरनी की चालाकी, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा

जंगल की अपनी एक अलग और अनोखी लाइफ होती हैं जहां जानवरों को अपने खाने का जुगाड़ खुद ही करना होता हैं। कई जानवर इसके लिए दूसरे जानवर का शिकार करते हैं। खासतौर से शेर को अपने शिकार करने के तरीके के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें जिराफ के सामने शेरनी की चालाकी नहीं चली और उसे पटखनी खानी पड़ी। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला हैं। इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा। यहां एक शेरनी चालाकी से जिराफ पर हमले की फिराक में थी। लेकिन, गेम ऐसा पलटा कि वह जिंदगीभर याद रखेगी।

दरअसल, एक शेरनी जिराफ का शिकार करने की कोशिश में लगी थी। लेकिन, जिराफ ने उल्टा उसे चकमा दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदान में अचानक एक शेरनी ताक लगाकर जिराफ पर हमला करने वाली होती है। जिराफ तेजी से शेरनी की ओर आ रहा होता है। जैसे ही जिराफ शेरनी के पास पहुंचता है, शेरनी तुरंत उसके गले को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन, शेरनी हमला करते हुए खुद हवा में उछल जाती है।

इस वीडियो को देखने के दौरान एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Life and nature’ द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।