अपने कुत्ते पर दिल खोलकर पैसे खर्च करती हैं ये लड़की, प्लेन से जाती हैं उसके लिए शॉपिंग करने

हर इंसान अपनी काबिलियत से सफलताओं के नए आयाम बनाता हैं। कई लोग हैं जो कम उम्र में ही बहुत ऊंचाईयां छू लेते हैं और फिर अपनी जिंदगी को मनमुताबिक जीते हैं। कई लोग कम उम्र में ही इतना कमा लेते हैं कि खर्च भी उसी मुताबिक़ करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको 23 साल की एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इस कम उम्र में ही करोड़ों की कमाई कर ली और अब दिल खोलकर पैसे खर्च करती हैं। यह लड़की अमेरिका की रहने वाली है जिसकी उम्र सिर्फ 23 साल है जिसका नाम लिन्से डोनावन है। उन्होंने अपने कुत्ते की शॉपिंग के लिए चार हजार किलोमीटर की यात्रा की। लिन्से डोनावन रेडियो ड्राइव के जरिए लॉस एंजेलिस पहुंची और दो लाख रुपए की कुत्ते के लिए शॉपिंग की। जहां पर उन्होंने लूई विट्टो कंपनी का पट्टा खरीद जिसकी कीमत 83 हजार है। इसके साथ ही उन्होंने महंगे दाम में इसी कंपनी के लीश भी खरीदे।

इस लड़की ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद अपने कमाए गए पैसे को रियल एस्टेट में लगाने लगी। लड़की को धीरे-धीरे अच्छा खासा मुनाफा होने लगा। वह 23 साल की उम्र में करोड़पति बन चुकी है। अब इसके पास खूब पैसा है और शौक के बारे में जानकर यकीन नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लिन्से को अभी एक सपनों के घर की तलाश है। इसके लिए वह फ्लोरिडा के पाम बीच से लॉस एंजेलिस के बीच तक हमेशा घूमती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की लिन्से डोनावन मॉडलिंग से कमाए पैसे को रियल एस्टेट में लगाने लगीं। इसके बाद उनको इतना फायदा होने लगा कि वह जल्द ही करोड़पति बन गईं। डोनावन को स्मार्ट शॉपिंग में भरोसा रखती हैं और फिजूलखर्ची नहीं करती हैं। वह शौक पर पैसे खर्च करने के बाद हर महीने काफी बचत करती है और रियल एस्टेट में निवेश तकरती हैं। उन्होंने अपने दम अभी तक सबकुछ हासिल किया है। डोनावन 10 साल की उम्र से ही नौकरी करना चाहती थीं। 17 साल की उम्र में वह फैशन लाइव स्ट्रीमिंग करने लगी थीं और इसके जरिए 42 हजार रुपये तक कमा लेती थीं। जब उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया, तो वह खूब मुनाफा कमाने लगीं।