सबसे अनोखा चिड़ियाघर: इंसानों को रखा जाता हैं पिंजरे में और जानवर घूमते हैं खुलेआम

आप अपने बच्चों को घुमाने के लिए चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क जैसी जगहों पर लेकर गए होंगे जहां आप खुलेआम घुमते हुए पिंजरे में कैद जानवर को देखा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जानवर नहीं बल्कि इंसानों को रखा जाता हैं पिंजरे में और जानवर खुलेआम घूमते हैं। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। चीन में स्थित इस चिड़ियाघर का नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू।

ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। वैसे इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर विजिटर्स को सख्त निर्देश तो दिए ही जाते है। लेकिन इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगाह रखी जाती है और आपातकाल स्थिति में 5-10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है।