VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुल्हड़ वाली मैगी, इस खास तरीके से की गई तैयार

सोशल मीडिया पर इन दिनों मैगी की मेकिंग के साथ एक्सपेरिमेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे है। इसी कड़ी में एक वीडियो लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। वीडियो तंदूरी मैगी का है। कुछ दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। लोगों को मैगी का डांस बेहद पसंद आ रहा है।

कुल्हड़ में डांस करती दिखी मैगी

वीडियो में तंदूरी मैगी दिखाई गई है। इसमें सबसे पहले तंदूर में कुल्हड़ को गर्म होने के लिए छोड़ दिया जाता है। फिर जैसे ही कुल्हड़ अधिक गर्म हो जाता है उसे बाहर निकाल लेते हैं। फिर उस कुल्हड़ में बटर डालते हैं। बटर लगते ही कुल्हड़ में आग जलने लगती है। अब कुल्हड़ में मैगी डाली जाती है। कुल्हड़ में जाते ही मैगी खोलने लगती है और डांस करने लगती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह डांस काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 28 लाख से ज्यादा बार देखा चुका हैं।

Maggi के साथ मिलाया गया रूह अफजा

इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीडियो में सड़क किनारे खड़ा एक ठेले वाला नजर आ रहा है जो रूह अफजा की बोतल को जोर-जोर से हिला रहा है। फिर वो रूह अफजा को कढ़ाई में बन रही मैगी पर उड़ेल देता है। उसे मिक्स करने के बाद उसका रंग लाल हो जाता है। इस वीडियो को oye.foodieee नाम के इन्स्टा अकाउंट पर शेयर किया गया है।