विदेशों में भी होते है अंधविश्वास, इन 5 के बारे में जानकर ही चकरा जाएगा सिर

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी बिल्ली रास्ता काटती हैं तो लोग रास्ते में चलते हुए अचानक रूक जाते हैं जिसे हमारे देश में अंधविश्वास के तौर पर देखा जाता हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि अन्धविश्वास सिर्फ हमारे देश में ही हैं जबकि ऐसा नहीं हैं। विदेशों में भी अन्धविश्वास फैला हुआ हैं और कई ऐसी चीजो को माना जाता हैं जिसके बारे में सुनकर ही सिर चकरा जाए। आज हम आपको विदेशों के कुछ ऐसे ही अन्धविश्वास के बारे में बताने जा रहे हैं।

- 19वीं सदी में तस्वीरें खींचने वाले कैमरे को लेकर लोगों में एक अजीबोगरीब अंधविश्वास था। ऐसा माना जाता था कि किसी की तस्वीर खींचकर उसकी आत्मा को वश में किया जा सकता है।

- यूरेशियन राइनेक को दुनिया का सबसे मनहूस पक्षी माना जाता है। यूरोप में पाए जाने वाले इस पक्षी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपना सिर हर तरफ घुमा सकते हैं, लेकिन इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि राइनेस जिस भी व्यक्ति की ओर अपना सिर घुमाते हैं, उसकी मौत हो जाती है।

- रूस में चिड़ियों की बीट को लोग लकी मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई चिड़िया आपके सामान या कार पर बीट कर दे, तो आप अमीर बन सकते हैं।

- कई जगहों पर ऐसा अंधविश्वास है कि शीशे में इंसान की आत्मा कैद हो जाती है। इस डर से कई लोग तो शीशा देखते ही नहीं हैं।

- 19वीं सदी में ओपल स्टोन को मनहूस पत्थर माना जाता था। इसको लेकर अंधविश्वास था कि इसे पहनने की किस्मत खराब हो जाती है। हालांकि मध्य युग के लोग ओपल को अलौकिक शक्तियों वाला पत्थर मानते थे। कहा जाता था कि ओपल को ताजे तेजपत्ते में लपेटकर हाथ में रखने से अदृश्य होने की शक्ति मिल जाती थी।