अनोखी फैक्ट्री जहां साइकिल चलाकर आप बना सकते हैं खुद के लिए मोजे, लगते हैं सिर्फ 10 मिनट

जब भी कभी हम कपड़े पहनते हैं तो इन्हें लेकर मन में सवाल तो आता ही हैं कि आखिर ये कैसे बने होंगे और इस दौरान कैसी मशीनों का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी अनोखी फैक्ट्री के बारे में बताए जा रहे हैं जो आपको इसे जीने का अनुभव देती हैं और यहां आपको खुद को ही अपने लिए मोजे बनाने होते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि आपको मोज़े बुनने के लिए सिर्फ साइकिल चलानी होगी। यहां की ये मैकेनिकल निटिंग मशीन खासी सुर्खियां बटोर रही है और लोग यहां आकर खुद मोज़े बुनने का अनुभव ले रहे हैं।

सूकी सॉक्स की ओर से मोजे बुनने के काम को और भी ज्यादा मज़ेदार बनाने के लिए ये साइकिल वाली मशीन लगाई गई है। चैरिक्स नाम की ये मशीन साल 2017 में फैक्ट्री के अंदर सेट अप की गई थी और इसे सैलानियों ने खूब पसंद भी किया है। जापान में खुले तौर पर मोजे बेचने और खरीदने का चलन 90 के दशक में था, लेकिन ये धीरे-धीरे खत्म होने लगा। सूकी सॉक्स ने लोगों को इसकी तरफ फिर अट्रैक्ट करने के लिए ये नया तरीका निकाला है।

मोज़े बुनने से पहले विजिटर्स को अपने साइज़ और धागे के रंग को निर्धारित करना होता है। इसके बाद स्टाफ की ओर से धागे मशीन में कनेक्ट किए जाते हैं। अब बारी आती है पैडेलिंग की। लगभग 10 मिनट की पैडलिंग के बाद एक मोज़े का जोड़ा बनकर तैयार हो जाता है। स्टाफ इसे सिलता है और फिर फिनिशिंग के बाद आप अपने साथ इसे घर ले जा सकते हैं। इस प्रोजेक्ट से बुने हुए मोज़ों की डिमांड भी बढ़ी है और लोगों का यहां आना-जाना भी। आपको इसके लिए 2200 yen यानि 1300 रुपये खर्च करने होंगे।