इस अनोखे आइलैंड पर हैं सिर्फ महिलाओं का एकाधिकार, जानें इसके बारे में

दुनिया में आज भी कई हिस्से ऐसे हैं जहां पुरुष प्रधान समाज हैं। महिलाओं को अभी भी वह हक़ नहीं मिल पाया हैं जिसकी वे हकदार हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ महिलाओं का एकाधिकार हैं। हम बात कर रहे हैं एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड की जहां 90 फीसदी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। लेकिन बदलते दौर के साथ अब यहां लड़के-लड़कियां आइलैंड से बाहर जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे यहां की मातृसत्ता वाली परंपरा अब खत्म होती जा रही है।

इस आइलैंड में अधिकतर महिलाएं रहती हैं जो पूरे द्वीप की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड की आबादी सिर्फ 300 लोगों की ही है। इसमें से भी ज्यादातर महिलाएं हैं। एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड का नाम यूनेस्को के इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज ऑफ यूमैनिटी की लिस्ट में शामिल है। ये जगह महिलाओं के आइलैंड के नाम से फेमस है।

जानकारी के मुताबिक किह्नु आइलैंड पर रहने वाले पुरुष एस्टोनिया में नौकरी करने चले जाते हैं। इसलिए आइलैंड पर सिर्फ महिलाएं ही रह जाती हैं और इस पूरे आइलैंड की जिम्मेदारी इन महिलाओं के कंधे पर है। महिलाएं त्योहारों को धूम-धाम से मनाती हैं, नाचती हैं, गाती हैं और शिल्पकारी कर के पैसे कमाती हैं। इतना ही नहीं ये महिलाएं ही लोगों की शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक करवाती हैं।

कहा जाता है कि पहले इस आइलैंड पर क्रिमिनल और देश निकाला की सजा भुगत रहे लोग ही रहा करते थे। बाद में करीब 50 सालों तक आइलैंड पर सोवियत संघ ने कब्जा कर रखा था। इसके बाद से यहां महिलाओं का वर्चस्व हो गया। तब से इस आइलैंड को ज्यादातर महिलाएं ही चला रही हैं।