क्लासरूम में बच्चे ने दिखाया ऐसा जादू, वीडियो को मिले 35 लाख से ज्यादा लाइक्स

इंस्टाग्राम पर एक स्कूल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। कमेंट्स सेक्शन में भी सभी यूजर्स ना केवल बच्चे के हुनर को सराह रहे हैं बल्कि इस कला को आगे लेकर जाने की भी सलाह दे रहे हैं। चलिए देखते है आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

क्या है वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूल के बच्चे को अपने क्लासरूम में खड़े हुए देखा जा सकता है। इस छात्र के आस-पास उसकी क्लास के कुछ और बच्चों को भी देखा जा सकता है। ये सभी उसे घेरकर खड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ये कुछ अलग करके दिखाने वाला है। छात्र अपने दोनों हाथों को आगे करता है और उनमें रखे कंचों को दिखाता है। कुछ ही देर बाद वो अपने हाथ पलटकर कंचों को नीचे रखता है, जिसके बाद उसके दोनों हाथों के नीचे एक-एक कंचा होना चाहिए था। लेकिन दोनों कंचे उसके एक ही हाथ में दिखाई देते हैं। इसे देखकर वहां मौजूद सभी बच्चे भी हैरान रह जाते हैं और खुश होने लगते हैं।