इस शख्स की चाहत कर देगी आपको सोचने पर मजबूर, देख रह जाएंगे सुन्न

हर कोई चाहता हैं कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए कई चीजों को ट्राई करता है। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी सनक के चलते कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो दूसरे लोगों की समझ से परे होता हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीब शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिसने अपनी चाहत के चलते अपने शरीर का ऐसा हाल किया हैं कि वे अब कंकाल की तरह दिखने लगे हैं और उन्होंने अपना नाम भी कालका स्कल (खोपड़ी) रख लिया है। आइये जानते हैं इस शख्स की अजीब चाहत के बारे में।

दरअसल इस व्यक्ति ने अपने आपको भद्दा दिखाने की चाहत में अपनी नाक, कान, जीभ और आइब्रो कटवा लिए तथा पूरे शरीर पर बहुत सारे डरावने टैटू गुदवा लिए हैं। अब कुछ लोग उसे स्टार समझते हैं तो कई उसे देखकर रास्ता बदल लेते हैं। कोलंबिया के 22 साल के एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज नाम के लड़के ने खोपड़ी जैसा दिखने के लिए अपने कान व नाक को कटवा लिए हैं। एरिक अब चाहता है कि उसके गुप्तांग को ही हटा दिया जाए। इस शख्स को बचपन से ही खोपड़ी से लगाव था, लेकिन इनका लगाव अब खुलकर सामने दिख रहा है। एरिक ने पूरे शरीर में कई सर्जरी करवा ली है।

पेशे से टैटू आर्टिस्ट का काम करने वाले एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज ने नया लुक पाने के बाद अपना नाम भी बदल कर कालका स्कल (खोपड़ी) रख लिया है। इस लुक के लिए उन्होंने अपनी नाक के आधे हिस्से को कटवा लिया और कानों के दोनों बाहरी हिस्से को कटवाकर तीखा बनाकर बाहर निकलवा लिया। कालका ने भद्दा दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कालका ने अपनी जीभ को दो हिस्सो में बंटवा लिया और एक पर नीला और दूसरे पर ग्रे रंग करवा लिया है। इंस्टाग्राम पर कालका स्कल के 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कालका ने अपनी आइब्रो को साफ करवा कर आंख के चारों तरफ काला रंग लगा लिया है। जिससे उसकी आंखें खोखली लगें। साथ ही कालका ने अपने दांतों को कंकाल के जैसे आकार में बदल लिया है। ताकि वह भूत जैसा दिखे।

कालका कहते हैं कि उन्हें यह लुक बचपन से ही पसंद था पर अपनी मां के डर से वह इस लुक को पा नहीं पा रहे थे। लेकिन कुछ साल पहले मां की मृत्यु हो जाने के बाद कालका ने यह भयंकर लुक अपनाया और अपने सपने को पूरा किया। अपने लुक को लेकर कालका कहते हैं कि अब लोग तरह-तरह का व्यवहार करने लगे हैं। इस डरावने लुक के लिए सोशल मीडिया पर कालका की आलोचना करते हुए उनका मजाक उड़ाया जा रहा है तो दूसरी ओर कई लोग उनके इस लुक को पसंद भी कर रहे हैं और उनको स्टार मानते हुए सेल्फी ले रहे हैं।

कालका ने अपने खोपड़ी वाले इस लुक को लेकर कहा की अपने शरीर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला होता है। व्यक्ति कैसा दिखना चाहता उसे लेकर लोगों को किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। कालका ने कहा कि जिस तरह महिलाएं अपनी ब्रेस्ट और बटक सर्जरी करवाती हैं उसी तरह मैंने यह सर्जरी कराई है क्योंकि मुझे ऐसा बनना पसंद था। कालका ने कहा है कि मुझे एक सामान्य इंसान से इतनी पहचान मेरे इसी लुक ने दिलवाई है।