खूबसूरत दिखने के लिए बचपन से ही सर्जरी करवा रही महिला, खर्च कर चुकी हैं 57 लाख रुपये

हर कोई चाहता हैं कि वे खूबसूरत दिखे और इसके लिए कई जतन भी करते हैं। महिलाएं जहां बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, वहीँ कई महिलाऐं सर्जरी भी करवाती हैं। प्लास्टिक सर्जरी की मदद से अपना रूप निखारा जा सकता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत दिखने के लिए अपने बचपन से ही सर्जरी करवा रही हैं और इसके लिए वह अबतक 57 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। इस महिला की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। यह महिला जापान की रहने वाली हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 10-11 साल की उम्र से ही अपने चेहरे की सर्जरी करवा रही है और अब तक वो इसपर करीब 57 लाख रुपये कर खर्च कर चुकी है। हाल ही में उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि प्लास्टिक सर्जरी से उसने अपने चेहरे को क्यूट और खूबसूरत बनाया है और बहुत कम उम्र से ही उसने सर्जरी करवाना शुरू कर दिया था। फिर क्या, लोगों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला जब तीसरी क्लास में पढ़ रही थी, तब वह अपनी आंखों के बगल में टेप लगा लेती थी, ताकि उसकी आंखें सही लगें। फिर एक दिन उसकी मां ने उससे बताया कि आंखों को हमेशा के लिए सही करने के लिए सर्जरी करवानी पड़ेगी। फिर क्या, वह सर्जरी के लिए जिद पर अड़ गई। पांचवीं क्लास तक आते-आते आखिरकार उसके माता-पिता ने उसके आंखों की सर्जरी करवा दी। इसके बाद तो उसे सर्जरी की लत ही लग गई। अब तक उसने इतनी सर्जरी करवा ली है कि उसका चेहरा ही पूरी तरह से बदल गया है।