अपने ट्विटर फॉलोअर्स को ये जापानी कारोबारी बांटेगा 64 करोड़ रु, 2 अरब डॉलर की संपत्ति का है मालिक

अगर हम आपसे कहे कि आप ट्विटर पर जिसको फॉलो कर रहे है वह आपको पैसे देने वाला है तो आप चौक जायेंगे और आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन ऐसा सच में होने वाला है। जापान के अरबपति युसाकू मीजावा ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों को 64 करोड़ रुपए (90 लाख डॉलर) की रकम बांटने जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक सामाजिक प्रयोग बताया है। वे कहते हैं कि मैं देखना चाहता हूं कि पैसे का खुशहाली पर क्या असर पड़ता है। मीजावा का कहना है कि उनके पास पैसे हैं और पैसे बांटने के लिए खाली वक्त है। इसलिए वह दूसरों को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मीजावा अपने इस प्रयोग को मिनिमम बेसिक इनकम के विचार के तौर पर देख रहे हैं। इसका मकसद लोगों को बिना किसी काम के एवज में एक निश्चित रकम देने की है। बता दे, कारोबारी मीजावा ने ट्विटर 2010 में ज्वाइन किया था। अभी उनके 6.8 मिलियन डॉलर फॉलोअर्स हैं। 43 साल के कारोबारी कुछ वक्त पहले अपनी गर्लफ्रेंड आयमे गोरिकी से अलग होने पर चर्चा में आए थे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। तब उनके 70 लाख फॉलोअर बढ़े थे। मीजावा की निजी संपत्ति करीब दो अरब डॉलर है।

किसको मिलेगी रकम

यह रकम उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने नए साल के मौके पर किए गए उनके ट्वीट पर रिट्वीट किया था। इन्हीं फॉलोअर्स में से 1000 यूजर को चुना जाएगा। मीजावा का कहना है कि वे यह जानना चाहते हैं कि मेरे पैसे का उनके जीवन पर क्या असर होगा। इसका पता वे नियमित अंतराल पर सर्वे के जरिए लगाएंगे।

आपको बता दे, मीजावा एक फैशन कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने एलन मस्क के स्पेस एक्स के साथ चंद्रमा का चक्कर लगाया था। वे स्पोर्ट्स कार और आर्ट पर सबसे ज्यादा खर्च करने के लिए भी जाने जाते हैं।