इस अनोखी वजह से सुर्ख़ियों में आई इवांका ट्रंप, नाम दिया गया टॉयलेट स्कैंडल

आज अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पद ग्रहण किया जाना हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप विवादों में रहे थे। अब एक नया और अजीबोगरीब विवाद सामने आया हैं जो कि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका से जुड़ा हुआ हैं। इस विवाद को इवांका ट्रंप का टॉयलेट स्कैंडल नाम दिया गया हैं। दरअसल, आरोप है कि इवांका ने अपनी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस जवानों को टॉयलेट सुविधा दिलवाने के लिए टैक्सदाताओं के करोड़ों रुपए खर्च कर दिए।

बता दें कि मामला कुछ ऐसा है कि इवांका और उनके पति जेरेड कुश्नर की सुरक्षा खुफिया सर्विस के जवानों की तैनाती हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति के परिवार की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल के तहत तैनात ये जवान ड्यूटी शुरू होने के साथ ही मुसीबतों से घिर गए। क्योंकि इवांका ने उन्हें अपने घर का टॉयलेट इस्तेमाल करने से मना कर दिया, जबकि उनके घर पर कुल 6 टॉयलेट बने हुए हैं।

ऐसे हालात में ड्यूटी पर लगे जवान लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करके कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर जाते और उनके टॉयलेट इस्तेमाल करते थे। इतनी लंबी दूरी तय कर लौटने में जवानों को काफी समय लगता था। लिहाजा इवांका ने एक दूसरा तरीका निकलवाया। इवांका के घर के ही पास एक अन्य घर को किराए पर लिया गया, ताकि सीक्रेट एजेंट वहां के टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकें। भाड़े पर लिए गए इस घर का मासिक किराया लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए था। इस तरह से चार सालों में केवल टॉयलेट के लिए 74 लाख रुपए से भी ज्यादा पैसे खर्च हो गए।

14 जनवरी को वॉशिंगटन पोस्ट में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद से ही विपक्षी पार्टी लगातार इवांका के गैरजरूरी खर्च की आलोचना कर रही है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि इवांका के घर में 6 टॉयलेट होने के बाद भी पैसे खर्च करना सही नहीं था।