बीते आठ सालों से इस गांव में नहीं जन्मा कोई भी बच्चा, आबादी कर देगी सोचने पर मजबूर

दुनियाभर में बढती जनसंख्या एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ हैं जिसपर नियंत्रण पाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके उलट इटली में जनसंख्या की कमी चिंता का विषय बना हुआ है। आज इस कड़ी में हम आपको इटली के एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बीते आठ सालों से किसी भी घर में बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी हैं। दरअसल, इस जगह पर बीते आठ सालों में कोई भी बच्चा पैदा ही नहीं हुआ। इस नवजात बच्चे के जन्म के बाद से सम्पूर्ण गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

खबर के अनुसार, ये गांव इटली के लोम्बार्डी प्रांत में बसा हुआ है। इस गांव का नाम मॉरटर्नो है। यहां तक की इस गांव की कुल आबादी सिर्फ 29 लोगों कि ही है। इस बारें में मॉरटर्नो की मेयर एंटोनिला इनवर्निजी ने बताया है कि बच्चे का जन्म होना यहां पूरे समुदाय के लिए एक उत्सव जैसा है। पूरे गांव में बच्चे के जन्म के बाद से ही एक उत्सव जैसा माहौल बन गया है। वहीं, इस नवजात बच्चे का नाम डेनिस रखा गया है। इसके साथ ही गांव की परंपरा को निभाते हुए डेनिस के माता पिता ने घर के पट पर नीले रंग का रिबन काटा है।

कई सालों से यह परंपरा उनके गांव का भाग रही है। बेटी के जन्म होने पर पेरेंट्स के घर पर गुलाबी रंग का रिबन लगाया जाता है, जबकि बेटा होने पर नीले रंग का रिबन लगाते है। हालांकि, जन्म के बाद से बच्चे के पेरेंट्स रिबन काटने के बाद ही घर में प्रवेश करते हैं। डेनिस की माता का नाम सारा है। वो इस बारें में बोलती हैं कि इस कोरोना काल में गर्भवती होना सरल नहीं था। इस वक्त ना तो आप कहीं बाहर जा सकते हैं और ना ही अपनों से मिल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया है कि हॉस्पिटल से लौटने के बाद उनके पूर्ण घर में आंनद का माहौल था। गांव के लोगों ने खुले दिल से उनके परिवार का स्वागत किया। हालांकि इससे पहले वर्ष 2012 में यहां अंतिम बार रिबन काटने के रिवाज हुआ था। उस वक्त गांव में एक लड़की ने जन्म लिया था।